Hindi News / General News / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुठी पहल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुठी पहल

एक दिन में तैयार किये जायेंगे 6000 मास्क

सरदारशहर,[दीनदयाल लाटा] राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुठी पहल। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव ही उपचार के उददेश्य एवं प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क अनिवार्य किये जाने के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एक अभियान के रूप में प्रत्येक स्वयंसेवक के परिवार की महिलाओं से अधिकतम मास्क बनाकर समाज में वितरित करने का आव्हान किया है। सरदारशहर उपखण्ड संचालक डॉ. बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में 200 स्वंयसेवक परिवारों की महिलाओ द्वारा कल रविवार 19 अप्रैल को 6000 मास्क बना कर जरूरतमंद लोगों को वितरित किये जाएंगे। संघ के सेवा क्षेत्र की इकाई सेवा भारती के माध्यम से 600 से अधिक परिवारो को राशन किट वितरण किये जा चुके है। आने वाले दिनों में कार्यकर्ता हर मोर्चे पर प्रशासन के साथ सह्योग करने के लिए तैयार रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur