Hindi News / General News / राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकइयों के संयुक्त तत्वाधान में खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रस्सा-कस्सी व थ्री लेग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विदित रहे कि खेल दिवस हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस के अवसर पर मनया गया है। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई ग्रुप व थ्री लेग में आस्था व अम्बिका विजेता रही। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि खेलों से स्वास्थ मानसिकता व उच्च विचारों का विकास होता है। हमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखनी चाहिए। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना व्यक्तित्व विकास में सहायक है। उन्होनें बताया कि भारतीय खिलाडिय़ों ने दूनिया में परचम लहराया है, जो हमारे लिए प्रेरणादायी है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने विजेताओं को बधाई दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शा.शिक्षक सरिता के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया, सुमन चौधरी, समस्त स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur