Hindi News / General News / राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन

राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन

सिंघाना [के के गाँधी ] कुम्हार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी श्रीराम गुरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को कस्बे के एसबीआई बैंक के सामने किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम राजोरा ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी 24 मार्च को झुंझुनूं में आयोजित समाज के जिला स्तरीय सम्मेलन, होली स्नेह मिलन व आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा बंद करने व महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ ली। इस मौके पर दाताराम भाटी, रामकरण मास्टर, नीरंजन लाल, दिगंबर नाडिया, परमेश्वर लाल भाटी, सीताराम हलवाई, सज्जन झुंझुनूंवाला सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur