Hindi News / General News / राष्ट्रीय पक्षी की करंट से हुई मौत

राष्ट्रीय पक्षी की करंट से हुई मौत

वन विभाग के अधिकारी पहुंचे

श्रीमाधोपुर,[महेंद्र खडोलिया] कस्बे के सरकारी अस्पताल के सामने लगे बिजली के पोल पर बैठे राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत हो गई, सूचना पर किसी व्यक्ति का फोन आने नगरपालिका एएसआई शशिकांत शर्मा ने नगरपालिका कर्मचारियों को भेजकर मरे हुए मोर की जानकारी ली। शर्मा ने बताया कि सुबह 6 बजे फोन पर सूचना मिली कि करंट से मोर की मौत हो गई। जिस पर वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर अवगत कराया। सूचना के 1 घंटे बाद वन विभाग विभाग के कर्मचारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग पहुंचे। जहां पर वन विभाग के अधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि डॉक्टर के आने के बाद पीएम करके अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur