28 अक्टूबर को सीकर में आयोजित होने वाले ब्रह्म आक्रोश महापंचायत को प्रदेश में व्यापक समर्थन मिल रहा है। ब्राह्मण समाज की जायज मांगों को देखते हुए राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी राजस्थान ने अपना समर्थन दिया हैं। सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील पिंडी ने आरक्षण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा एवं आरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक विजय महर्षि के नाम ज्ञापन सौंपा। सेना ने कहा कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में जो 5 सूत्रीय मांगे रखी गई है। राष्ट्रीय परशुराम सेना सेना युवा वाहिनी की राजस्थान इकाई उसका पूर्ण रूप से समर्थन करती है एवं जब तक ब्राह्मण समाज को उनका उचित सम्मान नहीं दिया जाएगा तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस संबंध में परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील पीडी ने अपने प्रतिनिधि जयपुर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के माध्यम से आरक्षण मंच के संयोजक विजय महर्षि को एक समर्थन पत्र सौंपा एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को सीकर रामलीला मैदान में पहुंचने के निर्देश दिए।
Hindi News / General News / राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी राजस्थान ने ब्राह्मणों की मांगों का किया समर्थन
राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी राजस्थान ने ब्राह्मणों की मांगों का किया समर्थन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।