Hindi News / General News / रतनगढ के 7, बीदासर का एक कोरोना पॉजिटिव

रतनगढ के 7, बीदासर का एक कोरोना पॉजिटिव

जिले के आठ और व्यक्ति पाए गए कोरोना पॉजिटिव

चूरू, आज शनिवार सवेरे आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले के आठ और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक के मुताबिक, रतनगढ के पॉजिटिव पाए गए सात व्यक्तियों में पांच महिलाएँ एवं दो पुरुष हैं। ये सभी मुंबई से लौटे हैं। पॉजीटिव पाए गए सभी लोग मुम्बई से लौटने के साथ ही होम क्वारन्टीन कर दिए गए थे। इन सात लोगों में दो दंपति शामिल हैं। इसके अलावा बीदासर का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है जो कोलकाता से लौटा था। उसे वहां से आने के साथ ही संस्थागत क्वारन्टीन में रखा गया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur