Hindi News / General News / रतनगढ़ में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

रतनगढ़ में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

माहेश्वरी भवन में

स्थानीय माहेश्वरी भवन में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा का श्यामाप्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्जवलित कर वन्दे मातरम के गीत के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अपै्रल 1980 को हुई थी। जो कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सारस्वत ने कहा कि भाजपा इतिहास गौरवशाली रहा है व भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। शहर अध्यक्ष अरविन्द इन्दौरिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पुन: सरकार बनायेगी। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहेगा। कार्यक्रम को देहात अध्यक्ष अर्जुनसिंह, रामप्रसाद तामड़ायत व भवानीशंकर महर्षि ने भी सम्बोधित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur