नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के अंतर्गत शनिवार को तहसील के विभिन्न कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों से सम्बद्ध शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर कड़ा विरोध जताया। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला वरिष्ठ उपाध्याय शुभकरण नैण ने बताया कि पेंशन कर्मचारियों का हक है, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बंद कर नवीन पेंशन योजना लागू कर दी जिसको लेकर कर्मचारी वर्ग में आक्रोश है तथा पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर देशभर में कर्मचारी संगठन लगातार आंदोलनरत हैं। नैण ने कहा कि अगर समय रहतेे सरकार ने पुरानी पेंशन योजना वापस लागू नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Hindi News / General News / रतनगढ़ में काली पट्टी बांधकर कड़ा विरोध जताया
रतनगढ़ में काली पट्टी बांधकर कड़ा विरोध जताया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।