स्थानीय शिवबाड़ी के पास नवनिर्माणाधीन श्रीकृष्ण गौशाला व चिकित्सालय में गौरक्षक दल द्वारा नवनिर्वाचित विधायक अभिनेश महर्षि का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर महर्षि ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे जीताया है उनकी भावनाओं पर खरा उतरने की प्रयास करूंगा। कमजोर व जरूरतमंद की सेवा के लिए तत्पर रहुंगा तथा गरीब को गणेश मानकर काम करूंगा। गौ माता के जयकारे के साथ हुए स्वागत सम्मान कार्यक्रम में गौरक्षा दल व नगर के अनेक गणमान्यजनों ने विधायक महर्षि का शॉल, साफा व दुपट्टा औढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुरारीलाल पारीक, हिम्मतसिंह मालासी, सांवरमल पारीक, रामसिंह राठौड़, दीनदयाल पारीक, गौरीशंकर शर्मा आदि मंचस्थ अतिथिगण थे। मंचस्थ अतिथियों ने सांड शाला, चारागृह, ऑपरेशन कक्ष, मुख्य भवन निरीक्षण करते हुए छोटे बछडों को गुड़ व चारा खिलाया। इस अवसर पर उम्मेद सुरेका, बजरंगलाल पारीक, महावीर गौड़, गोविन्द सेवदा, बेगराज गौड़, रामोतार सेवदा सहित कई लोग उपस्थित थे।
Hindi News / General News / रतनगढ़ में विधायक अभिनेश महर्षि का स्वागत सम्मान किया
रतनगढ़ में विधायक अभिनेश महर्षि का स्वागत सम्मान किया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।