Hindi News / General News / रविवार को आयोजित होगी भाजपा की वर्चुअल जनसंवाद रैली

रविवार को आयोजित होगी भाजपा की वर्चुअल जनसंवाद रैली

पार्टी की जिला इकाई ने जारी किया वर्चुअल रैली का पोस्टर

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल जनसंवाद रैली रविवार को आयोजित की जाएगी। रैली को केन्द्रीय कपड़ा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। रैली में जिले से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन भाग लेंगे। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि रैली की सफलता को लेकर भाजपा पदाधिकारी मंडलवार तैयारियों में जुटे हुए हैं। वर्चुअल रैली के संचालन के लिए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सुविधा का उपयोग किया जायेगा और इसके प्रसारण के लिए यू ट्यूब, फेसबुक लाईव, इंस्टाग्राम और ट्वीटर जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जायेगा। रैली में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मोदी सरकार के एक वर्ष में हुए ऐतिहासिक कार्यों तथा आत्म निर्भर भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देंगी। रैली के संदर्भ में आज पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में एक पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, भाजपा नेता महेन्द्र सोनी, रैली प्रभारी संजय मोरवाल ,सुभाष सैनी, विकास पुरोहित ,नदीम भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur