Hindi News / General News / रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से अस्पताल को कंबल भेंट

रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से अस्पताल को कंबल भेंट

जिला कलक्टर संदेश नायक ने

चूरू, जिला कलक्टर संदेश नायक की प्रेरणा से रेडक्रॉस सोसायटी ओर से जिले के विभिन्न राजकीय अस्पतालों में कंबल प्रदान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शनिवार को सुजानगढ़ में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सुक्षेम फाउंडेशन सुजानगढ़ एवं सुजानगढ़ क्षेत्रीय नागरिक समिति के सहयोग से राजकीय बगड़िया अस्पताल में रोगियों के लिए 100 कंबल वितरित किए गए। ट्रस्टी पृथ्वीराज बाफना व एडवोकेट पवन दाधीच ने अस्पताल पीएमओ डॉ अमरजीत चावला को कंबल भेंट किए। इस दौरान डॉ दिलीप सोनी, डॉ महेश वर्मा, डॉ विजय कुमार बगड़िया आदि मौजूद थे। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में के.सी. मालू एवं पृथ्वीराज बाफना के सहयोग से यह कंबल भेंट की गई है। शर्मा ने बताया कि सोसायटी की ओर से जिले के सभी राजकीय अस्पतालों में 700 कंबल वितरित किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में जिला कलक्टर संदेश नायक ने जिले में संचालित राजकीय अस्पतालों के लिए यह कंबल प्रदान किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. सर्वा, प्रो. एफ.एच. गौरी, डॉ. लाड कंवर सहित चिकित्सा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur