Hindi News / General News / रीना सैन ने अपने हाथों से बनाये कोरोना योद्धाओ के लिए मास्क

रीना सैन ने अपने हाथों से बनाये कोरोना योद्धाओ के लिए मास्क

राहगीरो के लिए दिए मास्क

मंडावरा,[झाबरमल शर्मा] क्षेत्र के ग्राम ताल चैक पोस्ट पर मावता निवासी और देवनारायण शिक्षण संस्थान की भूतपूर्व छात्रा रीना सैन पुत्री रामजीलाल सैन ने अपने हाथों से बनाये गए मास्क कोरोना यौद्धा डॉक्टर गोपीनाथ और उनकी टीम को दिए जिससे वे बिना मास्क वाले राहगीरों को बांट सके। ये छात्रा दोनों पैरों से विकलांग हैं लेकिन प्रतिभा की धनी हैं इसने अपनी कमजोरी को हमेशा ताकत बना कर काम किया। देवनारायण शिक्षण संस्थान के शिवा गुर्जर का कहना कि मुझे फर्क है कि ऐसी प्रतिभावान छात्रा को आठ साल पढाने का मौका मिला। इस छात्रा के परिजन भी धन्यवाद के पात्र है जिन्होंने हर मौके पर अपनी बेटी का साथ निभाया।।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur