Hindi News / General News / रेनू मिश्रा को आदर्श समाज समिति इंडिया प्रयागराज जनपद का अध्यक्ष बनाया

रेनू मिश्रा को आदर्श समाज समिति इंडिया प्रयागराज जनपद का अध्यक्ष बनाया

उत्तर प्रदेश , प्रयागराज की

सूरजगढ़, राष्ट्रीय सामाजिक संगठन आदर्श समाज समिति इंडिया ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ को प्रयागराज शहर और प्रयागराज जनपद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यालय आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रेनू मिश्रा को प्रयागराज जनपद का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए 30 दिवस में प्रयागराज जनपद के सभी जिलों व प्रयागराज शहर की कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिये हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ प्रयागराज की रहने वाली हैं और आदर्श समाज समिति इंडिया की वरिष्ठ सदस्य हैं। वे शिक्षा, समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उनके मन में विद्यमान साहित्य प्रेम और राष्ट्रप्रेम को देखते हुए संगठन में उचित स्थान दिया गया है। रेनू मिश्रा ‘दीपशिखा’ निरंतर साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेती रहती हैं। वे एक अच्छी लेखक और कवयित्री हैं। गत् दिनों उनकी एक पुस्तक “पल्लव” प्रकाशित हुई है। रेनू मिश्रा की नियुक्ति से आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों को गति और दिशा मिलेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur