Hindi News / General News / चुना चौक विकास समिति का पुनर्गठन एवं कार्यकारिणी का विस्तार

चुना चौक विकास समिति का पुनर्गठन एवं कार्यकारिणी का विस्तार

सर्वसम्मति से शिवचरण पुरोहित अध्यक्ष

झुंझुनूं , चुना चौक विकास समिति का पुनर्गठन एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है जिसमें सर्वसम्मति से शिवचरण पुरोहित अध्यक्ष, शुभकरण चोपदार वरिष्ट उपाध्यक्ष, जितेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष, अशोक कुमार तुलस्यान मंत्री, राजकुमार सिंघानिया कोषाध्यक्ष, गोपीराम पुरोहित संगठन मंत्री, पंकज शर्मा बावलिया एडवोकेट विधि सलाहकार, नीरज शर्मा कर सलाहकार ऑडिटर, पवन शर्मा टाईपिस्ट सांस्कृतिक सचिव नियुक्त हुए है।

संरक्षक मण्डल में किशोरीलाल तुलस्यान कोलकाता प्रवासी, भरत कुमार तुलस्यान, कालूराम तुलस्यान, नंदकिशोर शर्मा अहमदाबाद प्रवासी, डॉ.डी.एन. तुलस्यान, छेदीलाल पुरोहित मुम्बई प्रवासी, प्रमोद सिंघानिया मुम्बई प्रवासी, अशोक केडिया, महेश कुमार कैंया, महेन्द्र खण्डेलिया मुम्बई प्रवासी, दिनेश तुलस्यान मदुरै प्रवासी को लिया गया है।

आजीवन सदस्यों में इन्द्रचन्द तुलस्यान, दिनेश जालान, रविशंकर पुरोहित , संजय पारीक, विनोद पुरोहित, मूलसिंह किशनावत, भोमराज पूनिया, सुशील तुलस्यान, दीपक टीबड़ा, उमाशंकर महमिया, सुशील रिंगसिया, अशोक गाडिया, मुरारी सैनी, कमलकान्त शर्मा प्रमोद शर्मा चोटिया, लक्ष्मीकांत पुरोहित को लिया गया है।

विदित है कि चुना चौक विकास समिति का रजिस्ट्रेशन करवा लिया गया है एवं समिति द्वारा गत कुछ माह में राणी सती रोड़ स्थित चुना चौक पार्क में जनता क्लिनिक हेतू एक बड़ा हॉल मय शौचालय के स्व. रामनाथ जी तुलस्यान की स्मृति में उनके परिवार के सहयोग से, भारतीय कला मंदिर हेतु एक कमरे का निर्माण किशोरीलाल तुलस्यान कोलकाता प्रवासी के सहयोग से, वाटर कूलर युक्त जल मंदिर का निर्माण स्व. नरोत्तम लाल जालान की स्मृति में उनके परिवार के सहयोग से करवाया जा चुका है। वर्तमान में चुना चौक पार्क में नगर परिषद द्वारा दो शौचालय एवं दो स्नानघर एवं ओपन जिम का कार्य निर्माणाधीन है। पार्क में गत सीजन में लगाए गए पेड़-पौधों की प्रतिदिन नियमित सार-संभाल अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित सहित पूरी कार्यकारिणी टीम द्वारा की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur