Hindi News / General News / जल का संचयन व कैच द रेन अभियान को सफल बनाने का लिया गया संकल्प

जल का संचयन व कैच द रेन अभियान को सफल बनाने का लिया गया संकल्प

नेहरू युवा केंद्र सीकर के जिला युवा अधिकारी तरूण जोशी के निर्देशानुसार

पलसाना, [राकेश कुमावत ] युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र सीकर के जिला युवा अधिकारी तरूण जोशी के निर्देशानुसार पलसाना ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवेक गणेश कुमावत के नेतृत्व में तेजल डिफेंस एकेडमी पलसाना मे जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई तथा जल शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि कैच द रेन अभियान को जन-जन तक जोडना जरुरी है। इस अभियान के तहत विभिन्न जल संचयन संरचनाओं के निर्माण के लिए आमजन को जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों द्वारा शैक्षिक व प्रेरणादायक कार्यक्रम, जन जागरूकता अभियान, दीवार लेखन, बैनर एवं ई-बैनर निर्माण सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान संचालक राकेश दूधवाल, निदेशक बनवारी लाल दूधवाल,प्रवीण कुमावत,मंगलसिंह, अशोक कुमार, पंकज शर्मा, गुरूप्रसाद, दीपेंद्र सिंह,बलवीर, रवि चौधरी,महेश, लोकेश सोनी,आयुष प्रताप, गोविंद साँखला, रोहिताश, अजय,हरिराम,सुभाष, पंकज आदि युवा मोजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur