Hindi News / General News / राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी 15 को करेंगे राजस्व मण्ड़ल का घेराव

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी 15 को करेंगे राजस्व मण्ड़ल का घेराव

राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ झुन्झुनूं की बैठक का आयोजन

झुंझुनू, राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ झुन्झुनूं की बैठक का आयोजन संघ के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह फौजी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में की गई।
राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर सिंह शेखावत ने बताया कि प्रांतीय आव्हान पर जिले के राजस्व कर्मचारी 15 जुलाई 2022 को अजमेर में राजस्व मण्डल का घेराव करेंगे। मुख्यमंत्री बजट घोषणा अनुसार अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों का केडर रिव्यू किया जाना है। राज्य सरकार द्वारा राजस्व मण्डल से केडर रिव्यू की सूचना चाही जा रही है। परन्तु राजस्व मण्डल द्वारा 2 माह बीत जाने के बाद भी उक्त सूचना नही भिजवाई जा रही है। जिससे राजस्व विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संघ के प्रवक्ता विपिन चौधरी ने बताया कि घेराव में जिला कलक्टर, उपखण्ड़ कार्यालय, तहसील/उप तहसील, जिला रसद कार्यालय, कोष/उप कोष कार्यालय, भू- अभिलेख कार्यालय के मंत्रालयिक कर्मचारी सम्मिलित होगें। बैठक में महामंत्री जयप्रकाश शर्मा, संयुक्त मंत्री नवीद खान, कोषाध्यक्ष औमप्रकाष मीणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश बजाड़, बाबुलाल सैनी, रामसिंह सैनी, कमलेष चेजारा, विनोद मीणा, प्रदीप चाहर, सुनील, तेजपाल, सुनिता थाकन, बिमला देवी, आसमा खान, अनिता देवी, योगेश झाझड़िया, अनिल, अशोक कुमार, राजेश देग, अरविन्द, शाकिब, कर्मवीर खीचड़, तन्य सिंह चौहान, संग्राम सिंह, प्रदीप कुमार, विक्रम, संदीप मोगा, विवेक साहरण, अनिल राहड़, अकरम, आलमशेर, नीरज मीणा, राहुल, अशोक, सहित समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur