Hindi News / General News / नीलामी अभियान में 76 लाख रुपए का राजस्व अर्जित

नीलामी अभियान में 76 लाख रुपए का राजस्व अर्जित

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सर्किल कार्यालय द्वारा

चूरू, राज्य स्तरीय नीलामी अभियान 2021-22 के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सर्किल कार्यालय द्वारा रिकॉर्ड 76 लाख 55 हजार 440 रुपए का राजस्व अर्जित किया गया। इस कार्य के लिए गठित नीलामी समिति के सदस्य लेखाधिकारी अभिषेक लांबा ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान समयबद्ध रूप से खंड कार्यालयों में नीलामी का आयोजन किया गया जिसमें सरदारशहर खंड ने चूरू वृत्त में 40 लाख 49 हजार 992 रुपए का राजस्व अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार सुजानगढ़ ने 17.05 लाख रुपए, तारानगर ने 15 लाख 8 हजार 448 रुपए तथा चूरू खंड ने 3.92 लाख रुपए अर्जित किए हैं। अतिरिक्त मुख्य अभियंता दीपक बंसल, अधीक्षण अभियंता जेआर नायक, लेखाधिकारी अभिषेक लांबा, कनिष्ठ लेखाकार सत्यपाल सिंह तथा खंड कार्यालयों द्वारा टीम भावना के साथ काम करते हुए समयबद्ध रूप से रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया गया है। लांबा ने बताया कि रतनगढ़ खंड की नीलामी का आयोजन निकट भविष्य में किया जाएगा जिससे नीलामी राजस्व का आंकड़ा एक करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur