Hindi News / General News / चिड़ावा नगर पालिका के रिक्त पद के उप चुनाव के लिए निर्वाचक नामवली के पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

चिड़ावा नगर पालिका के रिक्त पद के उप चुनाव के लिए निर्वाचक नामवली के पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

वार्ड नं. 05 के

झुंझुनूं, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की चिड़ावा नगर पालिका के वार्ड नं. 05 के रिक्त पद के उप चुनाव हेतु निर्वाचक नामवली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में दिशा निर्देश जारी किये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 18 सितम्बर को, विशेष अभियान की तिथि 25 सितम्बर को, दावों एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर को, दावों एवं आक्षेपों के निस्तारण 04 अक्टूबर तक, पूरक सूचियों की तैयारी 10 अक्टूबर तक, निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 13 अक्टूबर को होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur