Hindi News / General News / रींगस के फ्रेंड्स क्लब ने बांटे मास्क, सैनिटाइजर व पीपीई किट

रींगस के फ्रेंड्स क्लब ने बांटे मास्क, सैनिटाइजर व पीपीई किट

कस्बे में सेवा दे रहे कोरोना वॉरियर्स को

रींगस।[अरविन्द कुमार] रींगस कस्बे के फ्रेंड्स क्लब की ओर से आज कस्बे में सेवा दे रहे कोरोना वॉरियर्स को 2000 मास्क, 6 लीटर हैंड सैनिटाइजर व 15 पीपीई किट बांटे गए। क्लब के पदाधिकारी सौरभ धींगड़ा व नरेश पंजाबी ने बताया कि उनके द्वारा अपने 4 चिकित्सा कर्मी दोस्तों बाड़मेर में ईएनटी डॉ किशन कुमावत, जालौर में ऑर्थो डॉ मोहनलाल निठारवाल, सीकर के एसके हॉस्पिटल के डॉ अमित कौशिक व आभावास पीएचसी में लेब असिस्टेंट कमल सिंह शेखावत के साथ मिलकर कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ विनोद गुप्ता, डॉ सुखदेव सिंह महला, डॉ प्रकाश धायल व स्टोरकीपर सांवरमल को 1400 सर्जिकल मास्क, 15 पीपीई किट व 4 लीटर हैंड सेनीटाइजर प्रदान किए गए। इसी तरह कस्बे में सामाजिक सरोकारों के लिए अग्रणी रहने वाले युवा विकास मंच, सिटी बस स्टैंड सेवा समिति व आरंभ मानव सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों को सो-सो मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। इसी के साथ 300 मास्क कस्बे के विभिन्न स्थानों पर सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों को प्रदान किए गए। फ्रेंड्स क्लब के इस सेवा कार्य की सभी कस्बेवासियों ने सराहना की। इस दौरान युवा विकास मंच अध्यक्ष गोविंद शर्मा, भारत धींगड़ा, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण सारस्वत, पार्षद अमित शर्मा, अखिलेश भातरा, ठेकेदार हंसराज कुमावत आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur