Hindi News / General News / पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा का सीकर आगमन पर किया स्वागत

पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा का सीकर आगमन पर किया स्वागत

स्वागत कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का रहा अभाव

रींगस (अरविन्द कुमार) आज सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीकर आगमन पर रींगस कस्बे में अनेक जगहों पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीकर जिले में प्रवेश करते ही सरगोठ जिला बॉर्डर पर खंडेला विधायक महादेव सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सरगोठ ग्राम पंचायत के सरपंच मोहनलाल यादव ने की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। लेकिन इसी के बीच सोशल डिस्टेंस का अभाव रहा। वही रींगस कस्बे में सिटी बस स्टैंड पर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में आरएसडब्ल्यूएम मिल तिराहे पर यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष मील के नेतृत्व में पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश बाजिया, सरगोठ ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल, डॉ शीशराम चौधरी, नेमीचंद यादव, उर्मिला धायल, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष विष्णु गंगावत, ठेकेदार सुरेश मील, बाबूलाल निठारवाल, कांग्रेस युवा नेता अशोक यादव, अशोक धायल, पुष्कर नेहरा आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur