Hindi News / General News / रींगस प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को दी इम्यूनिटी बूस्टर दवा

रींगस प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को दी इम्यूनिटी बूस्टर दवा

रींगस कस्बे के तिवाड़ीयों के मोहल्ले में

रींगस,[अरविन्द कुमार] रींगस कस्बे के तिवाड़ीयों के मोहल्ले में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में रींगस प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों को कोरोना बचाव के लिए इम्यूनिटी बूस्टर दवा वितरित की गई। दवा का वितरण वैद्य हरिराम शर्मा व द्वारका प्रसाद भातरा के द्वारा किया गया और दवा प्रयोग की विधि समझाई। औषधालय के प्रभारी वैद्य हरिराम शर्मा ने बताया कि आयुष मंत्रालय की एडवाइजरी के अनुसार इम्यूनिटी बूस्टर दवा तैयार की गई है जिसका उपयोग करने से लोगों में कोरोना से बचा़व की प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है। दवा वितरण की शुरुआत रींगस प्रेस क्लब से की गई है जो संपूर्ण कस्बे में बांटी जाएगी।इस अवसर पर डॉ शंकर लाल वर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण सारस्वत, गोविंद शर्मा, विद्याधर शर्मा, नर्सिंग कर्मचारी सुनील स्वामी, सुमन देवी आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur