Hindi News / General News / रींगस वैलेंटाइन डे के स्थान पर मनाया रोटी डे

रींगस वैलेंटाइन डे के स्थान पर मनाया रोटी डे

बजरंगबली युवा क्लब के तत्वावधान में

रींगस(अरविन्द कुमार) रींगस नगर पालिका क्षेत्र में बजरंगबली युवा क्लब के तत्वावधान में युवा वर्ग ने पाश्चात्य संस्कृति के वैलेंटाइन डे को नकारते हुए उसके स्थान पर रोटी डे मनाया। क्लब अध्यक्ष अमित कुमावत ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हिंदुस्तान का युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति के त्योहारों की ओर रुझान कर रहा है युवा वर्ग में नव जागृति लाते हुए वैलेंटाइन डे के स्थान पर रोटी डे मनाया गया जिसके तहत भैरुजी मंदिर क्षेत्र, खाटु मोड़, मिल तिराहा आदि स्थानों पर करीब 500 लोगों को भरपेट भोजन करवाया गया। गरीबों की सेवा करने से मन को सुकून मिलता है और कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा होता है। इस अवसर पर पार्षद अमित शर्मा, खेमचंद स्वामी, कमलेश कुमार, महावीर यादव, दिनेश गुर्जर, जितेंद्र, शंकर लाल गुर्जर, सुनील कुमार, ग्यारसी लाल सैनी आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur