Hindi News / General News / रिश्वत मांगने पर रोजगार कार्यालय या कलक्टर को दें सूचना

रिश्वत मांगने पर रोजगार कार्यालय या कलक्टर को दें सूचना

बेरोजगारी भत्ता योजना में

चूरू, जिला रोजगार अधिकारी हरगोविंद मित्तल ने राज्य सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना में किसी व्यक्ति द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर जिला रोजगार कार्यालय अथवा जिला कलक्टर को सूचना देने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय द्वारा संचालित राज्य सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना का कार्य पूर्णतया ऑनलाईन है। कुछ दलाल प्रवृति के लोग बेरोजगारों से इस योजना में भत्ता के फार्म अप्रूव्ड करने के लिऎ रुपयों की मांग कर रहे हैं, इस कार्यालय द्वारा यह कार्य पूर्णतया निःशुल्क किया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अगर बेरोजगारी भत्ते के फार्म को पास करवाने के लिऎ कोई व्यक्ति राशि की मांग करता है, तो तुरन्त जिला रोजगार कार्यालय, चूरू व जिला कलक्टर चूरू को अवगत कराएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur