Hindi News / General News / रियाजत खान संयोजक व रतन जांगिड़ सह-संयोजक नियुक्त

रियाजत खान संयोजक व रतन जांगिड़ सह-संयोजक नियुक्त

150वीं गांधी जयन्ती के लिए

चूरू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजनों एवं गतिविधियों के सफल संचालन हेतु गठित चूरू उपखंड स्तरीय समिति में रियाजत खान को संयोजक व रतन जांगिड़ को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा की ओर से जारी आदेश से यह नियुक्ति की गई है। संयोजक रियाजत खान एवं सह-संयोजक रतन जांगिड़ ने बताया कि इस उपलक्ष्य में 12 मार्च को दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम – प्रथम दिवस प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा व उद्घाटन, द्वितीय दिवस गांधी भजन, देश भक्ति गीत प्रतियोगिता, तृतीय दिवस नुक्कड़ी नाटक व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, चतुर्थ दिवस चित्रकला व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, पंचम दिवस निबंध व पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, षष्टम दिवस भाषण/ काव्य/ कविता प्रतियोगिता एवं सप्तम दिवस को महापुरूषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता व सेमीनार आयोजित होगी। उन्होंने उपखंड स्तरीय समिति, अधिकारियों एवं नागरिकों से कहा है कि वे इस संबंध में होने वाले आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाकर आयोजनों को सफल बनाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur