Hindi News / General News / रोडवेज से आज भी रही दिल्ली दूर

रोडवेज से आज भी रही दिल्ली दूर

जारी किए गए थे आज से दिल्ली के लिए रोडवेज बसें संचालित होने के आदेश

झुंझुनू, राजस्थान के विभिन्न जिलों से संचालित होने वाली रोडवेज की बसों के लिए आज भी दिल्ली दूर ही साबित हुई । गौरतलब है कि रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन ने आज से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोडवेज की बसें दिल्ली के लिए संचालित करने के आदेश दिए थे लेकिन आज भी रोडवेज की बसें दिल्ली नहीं जा सकी । इस संबंध में वासुदेव शर्मा रोडवेज प्रबंधक झुंझुनू डिपो ने जानकारी देते हुए बताया कि आदेश के मुताबिक आज 13 जुलाई से दिल्ली के लिए 7 बसे संचालित होनी थी लेकिन किसी कारणों से दिल्ली सरकार ने अनुमति नहीं दी जिसके चलते आज जाने वाली बसें दिल्ली तक नहीं जा सकेगी । यह बसें गुडगांव के इस्कॉन चौक तक ही जा सकेंगी । जैसे ही अग्रिम आदेश प्राप्त होंगे दिल्ली के लिए बसें संचालित की जा सकेंगी ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur