Hindi News / General News / रोजगार मेले में 76 का चयन

रोजगार मेले में 76 का चयन

जिला रोजगार कार्यालय परिसर चूरू में

चूरू, जिला रोजगार कार्यालय, चूरू द्वारा शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, चूरू में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी हरगोविन्द मित्तल ने बताया रोजगार सहायता शिविर में जय भारत मारूती आर्यन फेसिलिटी गुड़गांव, हरियाणा के प्रभुसिंह तौमर द्वारा 6 तथा एसआईएस सिक्यूरिटी नई दिल्ली के राकेश चौधरी द्वारा 58 तथा स्वतंत्र माईक्रोफिन प्रा.लि. मुबंई के सरदार सैनी द्वारा 12 आशार्थियों का विभिन्न पदों हेतु चयन किया गया। आरएसएलडीसी चूरू द्वारा 18 आशार्थियों का विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु चयन किया गया। शिविर में 600 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया। एसआईएस सिक्यूरिटी नई दिल्ली के प्रतिनिधि 7 व 8 मार्च को भी ड्राईवर, सुरक्षा गार्ड तथा सुरक्षा प्रहरी की भर्ती हेतु रोजगार कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur