Hindi News / General News / भाजपा नेताओ के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया रूद्राभिषेक

भाजपा नेताओ के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया रूद्राभिषेक

काली माता मन्दिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ

चूरू, [दीपक सैनी ] आज भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल उत्तर एवम् दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, निर्वतमान जिला प्रमुख हरलाल सहारण के स्वास्थय लाभ के लिए काली माता मन्दिर में रूद्राभिषेक किया गया। भाजपा नगर मण्डल उत्तर के अध्यक्ष सुरेश सारस्वत तथा दक्षिण के अध्यक्ष दीनदयाल सैनी के यजमानत्व में पंडित रवि दाधीच ने वैदिक मंत्रोचार के साथ रूद्राभिषेक करवाया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवम् कार्यकर्ताओं ने भगवान शंकर एवम् मां काली के समक्ष विशेष प्रार्थना कर प्रदेषाध्यक्ष सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि एवम् हरलाल सहारण के कोरोना से शीध्र स्वस्थ होने की कामना की एवम् आशिर्वाद मांगा इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा करोना कि इस वैश्विक महामारी से मानवता की रक्षा के लिए इस अनुष्ठान का आयोजन किया गया है तथा हम सभी कार्यकर्ताओ ने हमारे नेता राजेन्द्र राठौड़ , अन्य नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा देश के लोगो की स्वास्थ लाभ के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बीकानेर शहर प्रभारी ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री नरेन्द्र काछवाल वरिष्ठ नेता दौलत तंवर, जिला उपाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, जिला मंत्री विनोद सैनी, जिला आई टी सहसंयेाजक सुरेष मिश्रा, पूर्व उपसभापति अनवर थीम, पार्षद मेधराज भार्गव, भागीरथ सैनी, सुनील खटीक, किसन किरोड़ीवाल विनोद राठी, आई टी संयोजक अशोक तंवर, श्रीराम शर्मा , राकेश औझा, प्रकाश नायक, सचीन जांगिड़, निरंजन सैन, कन्हैयालाल जांगिड़, जयप्रकाश खटोड़, गोगाराज सैनी, संजय सैनी, महिपाल शर्मा, महेश पारीक आदि ने रूद्राभिषेक अनुष्ठान में भाग लेकर भाजपा नेताओं और विश्व के लोगो के लिए शीध्र स्वस्थ होने की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur