Hindi News / General News / रुंगटा परिवार के सौजन्य से बांटे जरूरतमंदों को कंबल

रुंगटा परिवार के सौजन्य से बांटे जरूरतमंदों को कंबल

श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वावधान में

झुंझुनूं, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में स्वर्गीय भगवती देवी रुंगटा धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यनारायण जी रुंगटा की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र ललित कुमार रुंगटा मंड्रेला निवासी नासिक प्रवासी एवं रुंगटा परिवार के सौजन्य से सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब जरूरतमंदों को कंबलो का वितरण आज मंगलवार प्रात: 10 बजे छावणी बातार में अतिथियों के सानिध्य में किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बतौर अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिय़ा द्वारा वितरण किये गये। इससे पूर्व मांवडिय़ा का स्वागत शॉफा एवं दुपट्टा ओढाकर माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। जानकारी देते हुए सेवा संस्था के संस्थापक डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक विभिन्न उदारमना दानदाताओं के सौजन्य से दो हजार एक सौ कंबलो का वितरण किया गया जा चुका है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई, सीए पवन केडिया, रोहिताश्व बंसल, सुनील तुलस्यान, गल्ला व्यापार संघ अध्यक्ष सम्पत्त चुडैलेवाला, पवन गुढावाला, माधव तुलस्यान, युवा वैश्य महासम्मेलन जिलायक्ष अकुंर मोदी सहित अन्यजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur