Hindi News / General News / सात दिवसीय प्रांतीय आधिकारिक यात्रा सीकर से रवाना

सात दिवसीय प्रांतीय आधिकारिक यात्रा सीकर से रवाना

लायंस क्लब सीकर द्वारा

सीकर, इतिहास में सर्वप्रथम एक ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष लियो अनीश खान ने बताया इस यात्रा में मेरे साथ पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष लियो सज्जन अग्रवाल, प्रांतीय चेयरपर्सन लॉयन नरेश बंसल आदि प्रांतीय साथी शामिल होंगे। इस प्रांतीय आधिकारिक यात्रा को लायंस क्लब सीकर के अध्यक्ष लॉयन कलीम खान द्वारा रवाना किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य प्रांत के अन्य अधिकारियों द्वारा सभी क्लबों में जाकर मार्गदर्शन एवं आगामी कार्यों के लिए अवगत करवाया जाएगा। जिससे क्लब के सदस्य कम उम्र में नेतृत्व करना सीख सकेंगे व सभी क्लबों में सदभावना एवं सही मार्गदर्शन को बढ़ाना है। इस यात्रा का शुभारंभ सीकर से चलकर मंडावर,महुआ,ब्यावर,भिवाड़ी,खैरतल,धौलपुर, ग्वालियर,शिवपुरी व जयपुर होते हुए गुजरेगा। जिसमें प्रांत के अधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे। साथ ही लियो क्लब सीकर के सभी सदस्यों ने आधिकारिक यात्रा में जा रहे पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम में लॉयन गणेश अग्रवाल,प्रांतीय सचिव लियो शिवम अग्रवाल,कोषाध्यक्ष लियो सूरज अग्रवाल,लियो अखिलेश कौशिक,लियो तान्या वर्मा,लियो रोहन अग्रवाल,लियो विकास कुमावत आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur