कोषाधिकारी पवन कुमार ने बुधवार को सातवें वेतनमान के अनुसार संशोधित पेंशन भुगतान आदेश तैयार कर प्रथम किस्त में 51 पेंशनर को वितरित किय गये। प्रथम बार संशोधित पी.पी.ओं प्राप्त करने वाले पेंशनरों में सुखराम मील, पदमसिंह, सुशीला दैया, हरि किशन जागिड, लादूराम आदि थे। अवसर पर पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष डॉ.शेरसिंह बिदावत, संरक्षक बिरजू सिंह राठौड, कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल, पूर्णमल सोनी, हरिसिंह, रूपशंकर, घनश्याम शर्मा, विनोद जांगिड आदि उपस्थित थे। दीपावली के अवसर पर नये पेंशन भुगतान आदेश जारी होने पर पेंशनरों ने खुशी जाहिर की एवं कोष कार्यालय का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में कोष कार्यालय के अतिरिक्त कोषाधिकारी फूलसिंह तंवर, रिछपाल रैगर, सेवानिवृत सहायक द्वितीय एवं अमीलाल कुल्हारी, सेवानिवृत लेखाधिकारी द्वितीय एवं महावरी प्रसाद लखेरा सेवानिवृत वरिष्ठ सहायक, शंकर सिंह सेवानिवृत वरिष्ठ लिपिक आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कोषाधिकारी पवन कुमार कस्वॉं द्वारा पेंशनर्स की सुविधा हेतु दानदाताओं के सहयोग से बनवाई गयी कोष वाटिका का भी जिला पेंशनर्स समाज द्वारा अवलोकन किया गया।
Hindi News / General News / सातवें वेतनमान के पेंशनर्स को दीपावली पूर्व संशोधित पीपीओ जारी
सातवें वेतनमान के पेंशनर्स को दीपावली पूर्व संशोधित पीपीओ जारी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।