Hindi News / General News / सादगी से मनाई महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती

सादगी से मनाई महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती

कोरोना महामारी के कारण

चूरू,[पीयूष शर्मा] सैनी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आज शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती कोरोना महामारी के कारण सादगी पूर्वक मनाई गई। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर राजस्थान माली सैनी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेंद्र सैनी की अध्यक्षता में हुए आयोजन में उपस्थितजन ने महात्मा ज्योतिबा फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उपाध्यक्ष सैनी ने शिक्षा के प्रसार व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने आमजन से फूले के आदर्शों को आत्मसात कर देश सेवा करने का आह्वान किया। इस मौके पर ताराचंद सैनी, कैलाश सैनी, रणजीत सिंह निर्माण, अरुण शर्मा व राजू सैनी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur