Hindi News / General News / सड़क की जांच करवायेंगे एवं गांव वासियों के आग्रह पर, पुनः इसका निर्माण करवायेंगे

सड़क की जांच करवायेंगे एवं गांव वासियों के आग्रह पर, पुनः इसका निर्माण करवायेंगे

ग्रामीणों को दिया आश्वासन -विधायक सुभाष पूनियां

झुंझुनू आज सूरजगढ़ विधानसभा के भुरीवास गांव में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई भुरीवास से ठोठी वाया मनोहरपुरा सड़क जो जगह-जगह से टुट चुकी है खड्डे पड़ चुके है जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोश है ग्रामीणों ने सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां को मोके पर बुलाया। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस सड़क की जांच करवायेंगे एवं गांव वासियों के आग्रह पर विधायक ने कहा पुनः इसका निर्माण करवायेंगे। इस मौके पर अनील गजराज, शेर सिंह गजराज, जगदीश नंबरदार, विजय लांबा, अंकित गजराज, अमर सिंह,नरोत्तम, मनफूल, लखीराम, ओमप्रकाश, बलबीर, नंदलाल एवं दिनेश सहित भुरीवास व मनोहरपुरा के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।