Hindi News / General News / सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान बिना हैलमेट के चालकों को भेट किये हैलमेट

सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान बिना हैलमेट के चालकों को भेट किये हैलमेट

झुंझुनूं नागरिक मंच के तत्वाधान में मतलूब चायल के आर्थिक सहयोग से सडक़ सुरक्षा सप्ताह के दौरान बिना हैलमेट चालकों को गुढ़ा रोड़ स्थित रेलवे फाटक के पास एक कार्यक्रम का आयोजन कर 51 हैलमेट डीएसपी ममता सारस्वत के मुख्य आतिथ्य में नि:शुल्क वितरित किये गये। अतिथि के रूप में राजेश महाराज भीर्र, दिनेश सुण्डा, एम.डी. चौपदार, इब्राहिम खान, ख्वाजा आरिफ, महेश बसावतिया, डॉ. रामनिवास लाम्बा थे। मंच के संयोजक उमाशंकर महमिया एवं शिवचरण पुरोहित ने बताया कि जो भी दुपहिया वाहन चालक जो यातायात के नियमों को नहीं मानते है एवं बिना हैलमेट वाहन चलाते है उन्हें यातायात नियमों का पालन करने एवं नियमित हैलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया व साथ में गांधीगीरी के साथ गुलाब का फूल भेंट करते हुए नि:शुल्क हैलमेट वितरित किये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur