Hindi News / General News / सदभावना दिवस पर दिलाई प्रतिज्ञा

सदभावना दिवस पर दिलाई प्रतिज्ञा

जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे ने अधिकारियों एव कर्मचारियों को

चूरू, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त सदभावना दिवस को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर प्रदीप के. गावंडे ने अधिकारियों/ कर्मचारियों को सदभावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया, सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) अजय कुमार, उप विधि परामर्शी पवन कुमार तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे। चूरू नगर परिषद आयुक्त द्वारका प्रसाद ने परिषद अधिकारियों, कार्मिकों को सदभावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई। जिले में समस्त राजकीय कार्यालयों में 20 अगस्त को कार्मिकों को सदभावना दिवस प्रतिज्ञा दिलाई गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur