Hindi News / General News / सादगी के साथ सम्पन किया बेटी का निकाह

सादगी के साथ सम्पन किया बेटी का निकाह

लाॅक डाउन की

सीकर, मोहल्ला कारीगरान में रफीक पठान ने अपनी बेटी का निकाह बड़ी सादगी के साथ किया। पठान ने बताया कि उनकी बेटी सिमरन पठान का निकाह झुंझुनूं जिले के बुडाना के रहने वाले जुनैद के साथ आज किया गया। निकाह इस्लाम की सुन्नतों के अनुसार बड़ी की सादगी के साथ किया गया। इस शादी में महज चंद मेहमानों और बारातियों ने शिरकत की। लड़का जुनैद पढ़ा लिखा है, उसने भी समाज के लोगों से कहा है कि फिजूलखर्च को रोका जाये और नबी की सुन्नतों के अनुसार अगर निकाह होंगे तो हमें आसानी होगी। उन्होने कहा कि लाॅक डाउन की पालना के साथ निकाह हुआ है, सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया। इसके साथ ही सभी ने दुल्हा दुल्हन को सादगी से हुई इस निकाह के लिए बेहद दुआएं दी। लड़के के पिता जीमल पठान ने बताया कि चंद परिवार के लोगों के साथ बेटे को लेकर निकाह के लिए यहां पर आये है, अच्छा लग रहा है। उन्होने समाज के लोगों से इस तरह से निकाह करने की अपील भी की है। जिससे बेटियों का निकाह करने में भी आसानी होगी। समाज के प्रबुद्धजनों ने भी बताया कि ऐसे निकाह से फिजूलखर्च बचता है, उसी पैसे को परिवार के लोग अच्छी एज्युकेशन, अपने व्यापार, घर परिवार की जिम्मेदारियों और समाज के निचले तबके के उत्थान में लगा सकते है। और इस्लाम भी हमें यही सिखाता है कि नबी की सुन्नतों पर अमल करें, निकाह में फिजूलखर्च बिल्कुल भी नहीं करें, सादगी के साथ किये गये निकाह से अल्लाह भी खुश होता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur