Hindi News / General News / सादगी पूर्वक मनाया विधायक शर्मा का जन्मदिन

सादगी पूर्वक मनाया विधायक शर्मा का जन्मदिन

गौवंश को हरा चारा व आवारा कुत्तों को रोटी डाली

सरदारशहर,[दीनदयाल लाटा] क्षेत्रीय विधायक पंडित भंवर लाल शर्मा का जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गौवंश को हरा चारा व आवारा कुत्तों को रोटी डाली गई। पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में गौशाला ट्रस्ट जगदीश प्रसाद जैसन सरिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव भगवान सैनी डॉ राजेंद्र मोदी पंचायत समिति के अतिरिक्त विकास अधिकारी दुर्गा राम पारीक, सुरेश तिवारी ,किशोर भारद्वाज, जितेंद्र स्वामी आदि ने शहर के विभिन्न स्थानों पर गायों को चारा व कुत्तों को रोटियां डलवाई। जननायक पंडित शर्मा के चहेतों ने सोशल मीडिया के जरिए उनको बधाइयां दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur