Hindi News / General News / साढ़े चार किलो गांजा व दो एलईडी टीवी जब्त

साढ़े चार किलो गांजा व दो एलईडी टीवी जब्त

रतनगढ़ से गांजा तस्करी कर चूरू ला रहे दो युवक गिरफ्तार

चूरू,[पीयूष शर्मा] पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई कर गांजा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी तेजस्वीनि गौतम के मुताबिक लॉक डाउन के चलते मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एएसपी योगेंद्र फौजदार व पुलिस उप अधीक्षक सुखविंदर पाल सिंह के निर्देशन में कोतवाली थाना की टीम ने चूरू-रतनगढ़ रोड़ पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान टीम ने रतनगढ़ से चूरू की तरफ आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कार में मिला चार किलो 500 ग्राम गांजा व दो 24 इंच एलईडी टीवी जब्त कर ली। कोतवाली थानाधिकारी सुभाषचंद कच्छावा ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में कार चालक संदीप शर्मा पुत्र महेश शर्मा जाति ब्राह्मण (30) साल निवासी वार्ड नंबर 15 ओम कॉलोनी चूरू तथा बाबूलाल पुत्र मूलाराम जाति माली (51) साल निवासी वार्ड 60 भूतिया बास चूरू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 188 भादंसं व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना कोतवाली चूरू में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। टीम में कोतवाली थाना के कांस्टेबल धर्मपाल, चंदनमल, राकेश कुमार व सुरेंद्र कुमार शामिल थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur