Hindi News / General News / सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा

झुंझुनूं, लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आज रविवार को प्रात: 9 बजे पीरू सिंह सर्किल पर आयोजित किया गया। जिसमें यातायात पुलिस प्रभारी विजेंद्र सिंह सहित कल्ब पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। संतोष जांगिड़ के आर्थिक सौजन्य व लायन शिवकुमार जांगिड़ के संयोजकत्व में संपन्न कार्यक्रम में आते जाते वाहनो पर रिफलेक्टर लगायें गये एवं सडक़ सुरक्षा जागरूकता के पम्पलेट वितरण किये गयें। उक्त कार्यक्रम के पश्चात मोदी रोड स्थित केजड़ीवाल निवास पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 21 छायादार एवं फल के पौधे लगाए गए। समारोह के दौरान क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायॅन डॉक्टर मुकेश एस मूण्ड, पूर्व प्रांत पाल एमजेएम लायॅन श्रवण केजड़ीवाल, सचिव डॉ देवेंद्र सिंह शेखावत, जोन चेयरमैन नरेंद्र व्यास, पीआरओ डॉ.डीएन तुलस्यान, राम प्रताप कुमावत, संगीता मूण्ड, योगेश खंडेलिया, अमरनाथ जांगिड़, ओम प्रकाश जांगिड़, कालूराम खिंची, शशि प्रभा केजड़ीवाल, भावना केजड़ीवाल एवं कपिल केजड़ीवाल सहित अन्यजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur