सादुलपुर में महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के गणमान्य लोगों ने जमीदारा प्रोपर्टी के कार्यालय पर महाराजा सूरजमल की चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर मनाया। इस अवसर पर रामनिवास पुनिया ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महाराजा सूरजमल ने वीरता पूर्वक अंग्रेजो का सामना किया जिसके कारण उस समय उनकी वीरता के चर्चे चलते थे कि ‘आठ फिरंगी नौ गोरा लड़े जाट का दो छोरा’ साथ ही उन्होंने महाराजा को हिन्दू धर्म का रक्षक भी बताया। शिक्षक नेता सुखवीर पुनिया ने महाराजा सूरजमल के सर्व धर्म पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही वर्तमान युवाओं को सभी जातियों और धर्मो का सम्मान करते हुए महाराजा सूरजमल के आदर्शों पर चलने के लिए आह्वान किया।
Hindi News / General News / सादुलपुर में महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया
सादुलपुर में महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।