सादुलपुर से नवनिर्वाचित विधायक कृष्णा पूनियां अपने क्षेत्र के लोगो को समस्याओ से निजात दिलाने के मिशन पर निकल चुकी है। इसके तहत आज उन्होंने विद्युत निगम के शहरी व ग्रामीण कार्यालयों को आकस्मिक निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य के प्रति कोताही व आमजन को परेशान करने की नीति में बदलाव करले अन्यथा उचित कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान रबूड़ी गांव के किसान सरदाराराम ने आंखों में ऑसू लाकर बताया कि वह गत चार पांच माह से कृषि कनेक्शन करवाने के लिए निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच लगातार चक्कर लगा रहा है मगर अभी तक उन्हें विद्युत कनेक्शन का सामान भी उपलब्ध नहीं करवाया गया है, जबकि निगम के राजस्व अधिकारी रामकिशन ने उससे 20 हजार भी ले लिये है। इस पर विधायक कृष्णा पूनियां ने प्रकरण में लिप्त कर्मचारी को लताड़ पिलाते हुए सहायक अभियंता को उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसान व मजदूर व आम उपभोक्ता को किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने परेशान किया तो उसे बख्सा नहीं जायेगा। विधायक पूनियां ने कहा कि ट्रान्सफार्मर बदलवाने के लिए किसी भी किसान को चक्कर नहीं लगवाये तथा पॉवर लॉड ट्रान्सफार्मर की जगह उचित लॉड के ट्रान्सफार्मर लगाये।
Hindi News / General News / सादुलपुर में विधायक कृष्णा पूनिया ने किया विद्युत निगम कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण
सादुलपुर में विधायक कृष्णा पूनिया ने किया विद्युत निगम कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।