Hindi News / General News / सफाई योद्धाओं का किया भव्य स्वागत

सफाई योद्धाओं का किया भव्य स्वागत

शॉल ओढ़ा कर मिठाई का डिब्बा तथा ₹50 के भैंट देकर किया स्वागत

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी] आज शनिवार को कस्बे के बावड़ी के पास वार्ड नंबर 24 में रवि पारीक द्वारा करोना वैश्विक महामारी के बाद भी सफाई कर्मचारी योद्धाओं ने जिस तरह से बेहतरीन कार्य किया है और कर रहे हैं इस चलते सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें तहसीलदार की अध्यक्षता में सभी कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर पैसों के माला पहनाकर शॉल ओढ़ा कर मिठाई का डिब्बा तथा ₹50 के भैंट देकर स्वागत किया गया। तहसीलदार नगर पालिका ईओ तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा द्वारा इन सभी का स्वागत कर हाथ जोड़कर वंदन भी किया तो वही सभी को मिठाई का डिब्बा भी भैंट स्वरूप दिया गया। इस दौरान छत पर खड़ी मातृशक्ति ने सभी के ऊपर पुष्प वर्षा भी की इस दौरान तहसीलदार दमयंती कवर नगर पालिका ईओ नूर मोहम्मद खान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, शंभू प्रसाद पारीक, रवि पारीक, राजकुमार पारीक, अशोक, विष्णु, महिंद्र, सुभाष, बाबू सिलावट सीताराम सिलावट, विक्रम नवाल, प्रमोद सिलावट, रवि शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur