Hindi News / General News / शहीद रतन लाल के परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया

,

शहीद रतन लाल के परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया

परिवार को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

फतेहपुर शेखावटी,[बाबूलाल सैनी] दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन के दौरान फतेहपुर शेखावाटी के निकटवर्ती ग्राम तिहावली के लाल रतन लाल शहीद हो गए थे जिनके परिवार जन को सांत्वना देने के लिए आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया उनके पैतृक निवास तिहावली पहुंचे। जहां पर उन्होंने परिवार जन से मिल परिवार को सांत्वना दी तथा रतन लाल के परिवार को हर प्रकार की मदद के लिए भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शहीद रतनलाल के छोटे पुत्र को अपनी गोद में बिठाकर उससे बात की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि, भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामअवतार रुतला, बजरंग लाल शेखावत, पंकज शर्मा, विकास भास्कर, बजरंग सिंह, महेंद्र सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद र