Hindi News / General News / सैनी बने विश्व हिंदू रक्षा वाहिनी संगठन के जिलाध्यक्ष

सैनी बने विश्व हिंदू रक्षा वाहिनी संगठन के जिलाध्यक्ष

उदयपुरवाटी कस्बे के निवासी

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल] सनातन धर्म के कल्याण के लिए समर्पित विश्व हिंदू रक्षा वाहिनी संगठन द्वारा उदयपुरवाटी कस्बे के निवासी बनवारी लाल सैनी को झुंझुनू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बनवारी लाल सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राम बिहारी द्विवेदी, मीडिया प्रभारी संदीप दुबे, प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़, प्रदेश सलाहकार संजय कुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री सौरभ कुमार सैनी द्वारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर सभी संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जल्दी की जिले की कार्यकारिणी का गठन कर जल्दी ही तहसील कार्यकारिणी की ओर अग्रसर होंगे। संगठन के उच्च अधिकारियों ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका इमानदारी से निर्वहन कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। वहीं सैनी के समर्थकों द्वारा जैसे ही जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के पश्चात से ही समर्थकों द्वारा बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। जानकारी के अनुसार सैनी के समर्थकों ने कहा कि एक ईमानदार छवि के व्यक्ति को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। जिससे निश्चित ही जिले में संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur