Hindi News / General News / सैनी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसमूह

सैनी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसमूह

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी की पार्थिव देह सीकर पहुंचने पर उनके पार्थिव देह को एसके स्कूल के खेल मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई है। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर, पुलिस अधीक्षक सहित कई दिग्गज मौजूद है। उसके बाद पार्थिव देह को राधाकिशनपुरा स्थित निवास पर ले जाया गया। जहां पर कार्यकर्ताओं व परिजनों की काफी भीड़ एकत्रित हुई। जहां राधाकिशनपुरा निवास स्थान से पंचायत के पास मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बेटे ने दी मुखाग्नि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रहे मदन लाल सैनी पंचतत्व में विलीन हो गए। पारंपरिक विधि विधान व मंत्रोच्चार के बीच उनके बेटे मनोज सैनी ने मुखाग्रि दी। अपने प्रिय नेता की झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मदनलाल सैनी अमर रहे के नारों से आसमान गूंजने लगा। पीएम मोदी की तरफ से केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पुष्पचक्र अर्पित किया।
जयुपर से सीकर पहुंचा पार्थिव शरीर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पार्थिव शरीर जयपुर से रवाना हुआ। जो 12:15 बजे रींगस, 12:45 बजे पलसाना, 2 बजे सीकर सर्किट हाउस, 2:20 बजे बजाज सर्किल, 2:40 बजे एसके स्कूल मैदान नंबर दो, 3 बजे राधाकिशनपुरा स्थित निवास स्थान पहुंचा। वहीं जयपुर से सीकर के बीच में उनको श्रद्धांजली अर्पित की गयी।
इन्होंने अर्पित की श्रद्धाजंली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी की पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल तारपुरा हवाई पट्टी पर चार्टर प्लेन से आए। वे स्कूल मैदान ग्राउंड में श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बी सतीश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, विधायक सतीश पूनिया, राजेंद्र सिंह राठौड़, विधायक अभिनेश महर्षी, रामलाल शर्मा, यूनुस खान सीकर आदि बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जीवन परिचय सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को हुआ था। मदनलाल सैनी 1952 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े थे। बाद में लगातार संघ के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। वर्ष 1975 तक वकालत के पेशे से जुडऩे के बाद आपातकाल में जेल में भी रहे। संघ की ओर से सैनी ने भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश महामंत्री व अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व निभाया। 1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे तथा 1991 व 1996 में लोकसभा में भाजपा के झुंझुनूं से प्रत्याशी रहे। भाजपा में प्रदेश महामंत्री व अनुशासन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur