Hindi News / General News / सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह कल

सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह कल

महंत कैलाशनाथ महाराज के सानिध्य में

रामगढ शेखावाटी [शंकर कटारिया ] कस्बे में कल्याण मार्केट स्थित संस्था में सैनी समाज सेवा समिति की ओर से सैनी समाज का 10वां प्रतिभा सम्मान समारोह 15 दिसम्बर रविवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। रूकनसर धाम के महंत कैलाशनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि चूरू सभापति पायल सैनी होगी। अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी पृथ्वीराज वर्मा करेंगे। मुख्य वक्ता चूरू राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य एसके सैनी होंगे। सैनी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष भंवरलाल तंवर ने बताया कि इस समारोह में रामगढ व रामगढ में अध्ययन किए हुए सैनी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ ही सर्व समाज के प्रतिभावान विद्यार्थी जो अपनी कक्षा में टाॅप रहे चूके है उनका भी सम्मान किया जाएगा इसके अलावा किसी भी खेल में प्रतिभागी रहे खिलाड़ियों, बीएड किए हुए तथा सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur