Hindi News / General News / ओडिसा के राज्यपाल आएंगे सालासर

ओडिसा के राज्यपाल आएंगे सालासर

8 फरवरी को

चूरू, ओडिसा के राज्यपाल गणेशी लाल 8 फरवरी को सालासर आएंगे। एडीएम लोकेश गौतम ने बताया कि राज्यपाल गणेशी लाल अपने पारिवारिक सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ 8 फरवरी को सवेरे 11 बजे सरसा से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे सालासर पहुंचेंगे। यहां दर्शन, पूजा व अल्प विश्राम के बाद दोपहर 3.30 बजे खाटूश्यामजी, सीकर के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur