Hindi News / General News / सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी विविधता में एकता राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

,

सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी विविधता में एकता राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

भव्या इंटरनेशनल और एनआरबी फाउंडेशन के तत्वावधान में

सूरजगढ़,[के के गांधी] भव्या इंटरनेशनल और एनआरबी फाउंडेशन के तत्वावधान में जयपुर आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी को विविधता में एकता राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में भारतीय राज्यों के अलावा नेपाल, मलेशिया, कनाडा आदि देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। देश विदेश से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हजारों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वही देशभर से आये लोक कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सम्मेलन में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले धर्मपाल गांधी को विविधता में एकता राष्ट्रीय सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया से जुड़े सुशीला सैनी, सीमा लोहिया, रुचिका संतोष लाटा, मंजू शर्मा, शांतिलाल सोनी को साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। संगठन के सभी सदस्यों ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की और भविष्य में देश और समाज हित में अच्छा कार्य करते रहने का निर्णय लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur