Hindi News / General News / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री करेंगे ध्वजारोहरण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री करेंगे ध्वजारोहरण

स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की तैयारियां पूर्ण

चूरू, जिले में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) समारोह कल रविवार को देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल गतिविधियों के साथ धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा। समारोह आयोजन की पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर पुलिस लाईन मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल द्वारा रविवार को प्रातः 9.05 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा तथा राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काऊट-गाइड्स की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। समारोह में राज्यपाल के संदेश का पठन किया जायेगा। गणतंत्र दिवस समारोह में शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगे परिधानों में व्यायाम प्रदर्शन किया जायेगा तथा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा जिले में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले 62 व्यक्तियों एवं संस्थाओं का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा तथा स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद वीरांगनाओं का शॉल ओढाकर सम्मान किया जायेगा। जिला कलक्टर संदेश नायक ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे गणतंत्र दिवस समारोह में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से भाग लेकर समारोह की शोभा बढाएं। उन्होंने जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर रविवार को दोपहर 2 बजे पुलिस लाईन मैदान पर जिला प्रशासन बनाम प्रबुद्ध नागरिकगण के मध्य आकर्षक क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur