Hindi News / General News / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आज चूरू आएंगे

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आज चूरू आएंगे

2 बजे चूरू पहुँचेगे

चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल आज चूरू आएंगे। वे 3 सितम्बर तक जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शनिवार दोपहर 2 बजे चूरू पहुंचकर दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। वे एक सितम्बर को प्रातः 10 बजे ग्राम बैरासर (बीदासर) में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे ग्राम सड़ू बड़ी (बीदासर) पहुंचेंगे तथा दोपहर 1.30 बजे सुजानगढ में सालासर रोड़ स्थित इनफिल्ड मोटर साईकिल के नये शोरूम का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे प्रेरक केसी मालू द्वारा राजकीय बगड़िया चिकित्सालय सुजानगढ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, दोपहर 3.30 बजे उपखण्ड कार्यालय भवन सुजानगढ के विस्तारित भवन का शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम जयनिवास सुजानगढ में करेंगे। सामाजिक न्याय मंत्री 2 सितम्बर को प्रातः 10 बजे नगर परिषद भवन सुजानगढ का शिलान्यास करेंगे तथा 3 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे कृषि उपज मण्डी सुजानगढ में आयोजित जल शक्ति अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा 4 सितम्बर को प्रातः 9 बजे सुजानगढ से नोहर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur