Hindi News / General News / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सुजानगढ में कल

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सुजानगढ में कल

मा. भंवरलाल मेघवाल

चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व आपदा प्रबंधन मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल 21 फरवरी को सायं 7.30 बजे सुजानगढ पहुंचकर जय निवास, सुजानगढ में रात्रि विश्राम करेंगे। सामाजिक न्याय मंत्री 22 फरवरी को प्रातः 11.30 बजे ग्राम राजियासर मीठा (चूरू) में डॉ. भीमराव अम्बेडकर मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेंगे एवं दोपहर एक बजे राजियासर में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे तथा 3 बजे रतनगढ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम सुजानगढ में करेंगे। सामाजिक न्याय मंत्री 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे राजकीय शारदे बालिका छात्रावास, सुजानगढ के भवन का शिलान्यास करेंगे तथा सायं 5 बजे सुजानगढ से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur